पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
11-Mar-2022 04:43 PM
MADHUBANI : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे किसी को भी गोली मारकर आराम से निकल जाते हैं। ताजा मामला मधुबनी जिले का है, जहां अपराधियों ने एक मुखिया को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल मुखिया को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के बासुकी बिहारी उतरी पंचायत के मुखिया विजय साह शुक्रवार को करीब दो बजे दिन में परसा गांव स्थित अपने ईंट भट्ठा पर बाइक से जा रहे थे।
इसी दौरान बिहारी और परसा के बीच बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने मुखिया पर गोली चला दी। गोली मुखिया के कमर में लगते हुए निकल गई, जिससे वे घायल होकर खेत मे ही गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मधवापुर थाने की पुलिस और अंचलाधिकारी रामकुमार पासवान ने स्थिति का जाएजा लिया। डॉक्टरों ने घायल मुखिया को खतरे से बाहर बताया है। पूरे मामले पर डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।