Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
27-Dec-2023 02:09 PM
By First Bihar
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है। उसके मुताबिक़ बेगूसराय में अपराधियों ने एक रिटायर्ड इंजीनियर को हथियार के बल पर बंधक बना लाखों की संपति लूट डाली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में बदमाशों ने एक घर मे रिटायर्ड इंजीनियर दम्पत्ति को बंधक बनाकर 8 लाख मूल्य के ज्वेलरी और पैसे लूटकर ले गए। इतना ही चोरों ने CCTV को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और उसका DVR भी अपने साथ ले गए। यह घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के बीरगंज गांव की है।इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम के हालत बने हुए हैं।
वहीं,लुटेरों ने तकरीबन पचास लाख से अधिक सामान की लूट की। बदमाशों ने पहले गोदरेज का ताला तोड़कर उसमें रखे सारा सोने की जेवरात की चोरी की। पीड़ित परिवार वालों ने इस घटना की सूचना मंसूरचक पुलिस को दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह इलाका समस्तीपुर और बेगूसराय जिला का बॉर्डर के पास है।
इस घटना को लेकर घरवालों ने बताया कि रिटायर इंजीनियर राम पुकार घर में सोए हुए थे। तभी करीब आधा दर्जन की संख्या में हथियार बंद बदमाशों ने घर में एंट्री की। रिटायर इंजीनियर राम पुकार महतो और पत्नी को हथियार के बल पर बंधक बनाया और घर में ही दोनों को हाथ पैर बांधकर लूट की इस भीषण घटना को अंजाम दिया।
उधर, इस घटना को लेकर एसपीयोगेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात मंसूरचक थाना अन्तर्गत बीरगंज क्षेत्र में एक घर में हथियार के बल पर 4 लोगो के द्वारा लूट की घटना कारित की गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। कोई हताहत नहीं हुआ है।