ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! ज्वेलर की घर लौटते वक्त हत्या, घात लगाए बदमाशों ने मारी गोली

23-Feb-2024 02:48 PM

By First Bihar

SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधिक घटनाओं से जुड़ी कोई न कोई बड़ी खबर निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा का निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक आभूषण व्यवसायी की गोली मार हत्या कर डाली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, छपरा के मढ़ौरा के तेजपुरवा बाजार में अपराधियों ने गोली मार आभूषण व्यवसायी की हत्या कर दी। यहां तेजपुरवा निवासी शीला प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र संजय सोनी अपने आभूषण की दुकान बंद कर बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान वे जैसे ही तेजपुरवा बाजार के पास पहुंचे कि वहां पहले से ही घात लगाए मौजूद बेखौफ अपराधी ने संजय के सीने में गोली मार दी। वह अचेत होकर वहीं गिर पड़े।


वहीं, गोली चलने की आवाज सुन जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो संजय सोनी की हालत देख सभी घबरा गए। फिर आनन-फानन में सूचना मढौरा पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची मढ़ौरा पुलिस और डीएसपी ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, मृतक संजय सोनी शादीशुदा है और उनकी तीन संतान हैं। अभी तक इस हत्याकांड के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है । किसी ने अपराधियों को पहचानने का दावा भी नहीं किया है। 


उधर,  पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। इधर संजय सोनी के परिजन तथा स्वर्ण व्यवसायी संघ ने पुलिस से घटना में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। मढ़ौरा के तेजपुरवा बाजार पर गुरुवार को देर शाम गए अपराधियों ने गोली मार एक आभूषण व्यवसायी की हत्या कर दी। मृतक संजय सोनी शादीशुदा है और उनके तीन बच्चे भी हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। संजय सोनी की पत्नी और छोटे बच्चे इस हत्याकांड से काफी व्याकुल हैं और घटनास्थल पर दहाड़ मारकर बिलख रहे थे। संजय की पत्नी और बच्चे को पास पड़ोससीने  की ग्रामीण महिलाएं संभाल रही थी। वे बार-बार अपने पति को याद कर बेसुध हो जा रही थी।