पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
28-Oct-2023 12:46 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARI : बिहार में एक बार फिर से अपहरण उद्योग तेजी से पनप रहा है। राज्य के अंदर शायद की कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से इस तरह के मामले निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां बदमाशों ने एक स्कूली छात्र को अपहरण कर लिया। उसके बाद जमकर पिटाई कर डाली और फिर कुछ घंटे बाद स्कूल पहुंचाया। वहीं, इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि कुछ घंटे के अंदर ही बाइक सवार लोगों ने छात्र की पिटाई कर डाली। यह पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र की कचहरी रोड की है।
मिली जानकारी के अनुसार, चंदन चौधरी किराए पर शहर के ट्रैफिक चौक के पास रहता है जहां आज उसका पुत्र नवमी कक्षा का छात्र साहिल कुमार कचहरी रोड में स्कूल जाने के लिए स्कूल बस में बैठा था तभी एक बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे और स्कूल बस से मारपीट कर उसके बेटे को उठा लिया और उसे बाइक पर लेकर फरार हो गया। बाइक सवार पहले पानगाछी फिर भैरवार गांव की तरफ गया और बच्चे पिटाई की और फिर रमजानपुर के पास स्कूल गेट पर पहुंचा दिया।
वहीं, इस घटना को लेकर छात्र ने बताया कि उसे किडनैप करने वाले दोनों लोगों ने पहले कंडक्टर को बार-बार धमकी दे रहे थे। उसके बाद उसे बस से उतारकर अपने साथ ले गया और मारपीट कर स्कूल पर पहुंचा दिया है। वहीं, स्कूल बस जे ड्राइवर के तरफ से अपहरण की सुचना मिलने के बाद जिले की पुलिस हरकत में आई ।
इधर, नगर थाना की पुलिस छात्र को थाना लाई है और उससे पूछताछ की जा रही है।इसके साथ ही बाइक सवार दो लोगों की पहचान की जा रही है। यह मामला सिर्फ कंडक्टर को धमकी देने का है या और कुछ है इसकी जांच पुलिस कर रही है। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि दोनों आरोपियों ने किस वजह से छात्र को बीच बाजार से स्कूल बस से उठाकर ले गए और फिर पिटाई कर स्कूल पहुंचा दिया। फिलहाल उन बाइक सवार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।