ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! आपसी विवाद में चार भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत

28-Dec-2023 01:55 PM

By First Bihar

SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर समाने आ रहा है। जहां छपरा में आपसी विवाद में चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। इसके साथ ही  युवक के तीन भाई चाकूबाजी की इस घटना में घायल हो गए है। 


मिली जानकारी के अनुसार, छपरा में हत्या का मामला सामने आया है। सुबह आपसी विवाद में एक पट्टीदार ने दूसरे पट्टीदार के ऊपर धारदार हथियार और चाकू से हमला कर दिया। जिसमें चार भाई बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं घायल युवक की बाद में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है, जबकि तीन भाई अजय, विनय और राकेश कुमार चाकू लगने से घायल हो गए हैं। 


बताया जा रहा है कि, घटना छपरा शहर के पुलिस लाइन स्थित छोटका तेलपा मोहल्ले की है। जहां दो पाटीदार के बीच किसी बात पर विवाद बीती रात को ही हुआ था। उसके बाद आज सुबह एक बार फिर विवाद हुआ और एक पाटीदार ने चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें एक पक्ष के हमले में 25 वर्षीय दीपक कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके अन्य तीन भाई भी इस घटना में घायल हो गए हैं। 


आपको बताते चलें कि, इस घटना के बाद आनन-फानन में सभी को छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहा डॉक्टर ने जांच के बाद दीपक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पाकर भगवान बाजार थाना पुलिस छपरा सदर अस्पताल पहुंची और मृतक दीपक कुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। 


उधर, इस घटना को लेकर  मृतक के भाई राजकुमार ठाकुर ने बताया कि "बीती रात से वो लोग विवाद कर रहे थे. जब घर का सामान ला रहे थे तो कहा की जल्दी हटाओ और उस पर भी विवाद हुआ था। जिसके बाद आज सुबह अमन ठाकुर, अनिल ठाकुर और अन्य लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।