RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
12-Aug-2023 01:03 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के अरार संथाली टोला के पास की है।
युवक की पहचान पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना अंतर्गत रामपुर तिलक, वार्ड नंबर 4 निवासी नागो ऋषिदेव के 18 वर्षीय बेटे मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मिथिलेश बाइक पर सवार होकर पछलग से अपने घर रामपुर जा रहा था। इसी दौरान अरार घाट पुल के संथाली टोला के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने मिथिलेश कुमार को घेर लिया और उसकी बाइक छीनने की कोशिश करने लगे।
मिथिलेश ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।