ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पंचायत समिति सदस्य के पति को गोलियों से भूना

11-Aug-2023 08:45 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य के पति को गोलियों से भून डाला। पंचायत समिति सदस्य के पति बाइक से घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के महिसर बहियार गांव के पास की है।


मृतक की पहचान शिवाजीनगर प्रखंड के काकर गांव निवासी एवं पंचायत समिति सदस्य गीता देवी के 45 वर्षीय पति संतोष पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी के पति संतोष पासवान रोसड़ा से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


घटना की खबर मिलते ही काफी संख्या में मृतक के परिजन और उनके समर्थक मौके पर पहुंचे और शव को घटनास्थल से उठाकर अपने गांव कांकर ले गए। घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ इलाके में जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है। हत्या की सही वजह का अबतक खुलासा नही हो पाया है हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संतोष पासवान का एक व्यक्ति से पुरानी अदावत चल रही थी।


आशंका जताई जा रही है उसी शख्स के द्वारा शूटर बुलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। आक्रोशित लोगों द्वारा आरोपी शख्स के घर को भी घेर लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है साथ ही इलाके में वयाप्त तनाव पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है।