ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, सासाराम में गैस एजेंसी के मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर

18-Aug-2022 08:12 PM

SASARAM: बिहार में नई सरकार बनते ही अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं ताजा मामला बिहार के रोहतास का है जहां दिनदहाड़े एक गैस एजेंसी के मालिक को बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल को निजी क्लिनिंक में भर्ती कराया गया है। 


 संझौली इलाके में हुई इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरा-सासाराम मार्ग स्थित तीन पुलिया के पास बाइक सवार बेखोफ अपराधियों ने गैस एजेंसी मालिक को उस वक्त गोली मारी जब वे अपने गैस एजेंसी को बंद कर घर जा रहे थे। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। 

आनन-फानन में जख्मी गैस एजेंसी मालिक 45 वर्षीय वीर बहादुर सिंह को बिक्रमगंज स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।  संझौली ग्राम निवासी स्व.रामाशीष सिंह के पुत्र और रामावतार इंडेन ग्रामीण वितरक के मालिक के भतीजे वीर बहादुर सिंह की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब वे गैस एजेंसी बंद कर घर जा रहे थे फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि अपराधी इतने बेखौफ हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पटना में एक लड़की और एक फौजी की हत्या कर दी गयी है। वही आज देर शाम गया में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है।