बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद
03-May-2024 09:18 AM
By First Bihar
SARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शहर के भगवान बाजार थाना रोड स्थित लालू मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह में टहल रहे 40 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।
वहीं, मृतक की पहचान स्थानीय बृज बिहारी प्रसाद श्रीवास्तव के 40 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश श्रीवास्तव के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। ओमप्रकाश शुक्रवार की सुबह में घर के नजदीक ही सड़क पर टहल रहे थे तभी एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति उनके करीब आए और बाएं तरफ सीने में सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से वह वहीं पर गिर गए।
इसके बाद परिवार ओमप्रकाश को सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद भगवान बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना को अंजाम देने के बाद एक बाइक पर सवार दोनों बदमाश आसानी से फरार हो गए। फिलहाल इस घटना की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।
उधर,पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। भगवान बाजार थानेदार ने बताया कि इसकी सघन जांच की जा रही है। वहीं घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह मालूम चल पाएगा की घटना की मुख्य वजह क्या था।