ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / बिहार में बेख़ौफ़ हुए बदमाश ! सरेआम छोटे बच्चों को युवक ने मारी...

बिहार में बेख़ौफ़ हुए बदमाश ! सरेआम छोटे बच्चों को युवक ने मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

28-Aug-2024 11:35 AM

By SONU

NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है या गोलियां चलाई जा रही है। इसको लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भी सवाल उठाते रहते हैं। तेजस्वी हर दिन सोशल मीडिया के जरिए डाटा जारी कर बिहार की एनडीए सरकार पर सवाल उठाते रहते हैं और बताते रहते हैं कि कैसे अपराध का आकड़ा बढ़ रहा है। इस बीच ताजा मामला नवादा से सामने आ रहा है, जहां एक बच्चें पर जानलेवा हमला किया गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, नवादा में एक बच्चे पर जानलेवा हमला किया गया है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है। इस घटना में बच्चे को एक युवक द्वारा गोली मारी गई है। इसके बाद बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरी करवाया गया है। 


बताया जा रहा है कि, यह घटना नवादा शहर के ब्लॉक के समीप गोपाल नगर मुहल्ले का है। जहां एक छोटे बच्चे को युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल कायम हो गया है। इसके साथ ही घटना की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसको लेकर लोग अलग -अलग तरह की चर्चा कर रहे हैं। 


उधर, जख्मी बच्चों की पहचान गोपाल नगर मोहल्ला निवासी रंजीत चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार अपनी गुमटी नुमा दुकान पर बैठा हुआ था, उसी दौरान एक युवक आया और अचानक उसके सीने में गोली दाग दी। गोली सीने को छलनी करते हुए बाहर निकल गई। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ अनोज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि एक बच्चे को गोली मारी गई है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।