BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
11-Sep-2024 08:36 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव का लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा था। जहां वृद्ध को सिर में गोली मारकर जख्मी कर दिया है। इस घटना की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश की भावना आ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सहरसा जिले के काशनगर थाना क्षेत्र के कोपा पंचायत अन्तर्गत बिंदटोली गांव में बेखौफ अपराधियों ने दरवाजे पर बैठे एक 70 वर्षीय वृद्ध को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसके बाद गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति उक्त टोला निवासी जयंत कुमार दूबे है। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
वहीं,मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जख्मी व्यक्ति को काशनगर पुलिस द्वारा अपने वाहन से इलाज के लिए सोनवर्षा राज पीएचसी सोनवर्षा लाया। जहाँ चिकित्सक ने स्थिति चिंताजनक देखकर समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। गोली जख्मी के सिर के पिछले हिस्से में लगी है।
उधर, घटना के सबंध में परिजनों ने बताया कि हथियार बंद बेखौफ एक अपराधी घर के पीछे से आया और नाम पूछकर सिर में गोली मारकर भाग गया। गोलीबारी की घटना से कुछ देर पहली बिजली गुल हुई और घटना के कुछ देर बाद ही बिजली आने को लेकर भी स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं। पुलिस गोलीबारी की घटना को लेकर आपसी रंजिश, जमीनी विवाद व हटिया को लेकर विवाद से जोड़कर देख रही है और विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है।