ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! फल कारोबारी के घर में पेट्रोल छिड़कर...

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! फल कारोबारी के घर में पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, 4 लोग बुरी तरह घायल

23-Jul-2024 09:59 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां अपराधियों ने एक घर में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया है। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस घटना के बाद घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


मिली जा रही है किबलिया थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा वार्ड नंबर 19 की है। घायल सभी व्यक्ति की पहचान सत्ती चौरा वार्ड नंबर 19 के रहने वाले मोहम्मद साबिर,पत्नी मोबिना खातून एवं पुत्र मोहम्मद अरमान एवं पुत्री करीना खातून के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में घायल साबिर की मां ने बताया है कि मेरा पुत्र शाबीर फल का बिजनेस करता है। सोमवार की देर शाबीर फल बेचकर अपने घर आया था। और सभी लोग खाना पीना खाकर पूरे परिवार के साथ सोने के लिए चला गया था। 


तभी सोए अवस्था में किसी अज्ञात अपराधियों ने घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। आग लगते ही परिवार के चार लोग झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। और घर भी जलकर पूरी तरह से राख हो गया। उन्होंने बताया है कि आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।वही इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बलिया थाना पुलिस को दी। वहीं मौके पर बलिया थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।