बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
18-Mar-2024 09:56 AM
By Vikramjeet
VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बाइक सवार अपराधी न मोबाइल दुकानदार को गोलियों से भून दिया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जसिके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दरअसल, पूरा घटना जिले के सराय थाना क्षेत्र के ललन सिंह ढाबा के पास का है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल दुकानदार को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना स्थानीय सराय थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
वहीं, इस घायल युवक की पहचान जहांगीरपुर पटेरा निवासी 24 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार अपना मोबाइल दुकान बंद कर जैसे ही बाहर निकाल बाइक सवार अपराधियों ने दो गोली चला दी। जिससे एक गोली युवक के बाएं हाथ में लग गई। इस घटना को अंजाम देकर मौके से अपराधी फरार हो गए।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे घायल से घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर पहुंच सराय थाने की पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल में जुट गई। युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया सराय थाना अंतर्गत ललन सिंह ढाबा के पास एक युवक को गोली मारी गई है। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।