ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस नहीं मिली तो दारोगा...

बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस नहीं मिली तो दारोगा को ठेले पर ले जाया गया अस्पताल

06-Jul-2023 04:30 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFAPUR: बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा सरकार करती है। विभागीय मंत्री तेजस्वी यादव भी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की बात करते है। लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती एक तस्वीर मुजफ्फरपुर से सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ठेले पर लिटाकर मरीज को उनके साथी अस्पताल ले जाते नजर आ रहे हैं। 


दरअसल मरीज बिहार स्पेशल पुलिस के दारोगा मदन मोहन चौधरी हैं। जिनका पैर फैक्चर हो गया है। मरीज के साथी ने 102 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस को बुलाया लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद जब एम्बुलेंस नहीं पहुंची तब ठेले से मरीज को अस्पताल ले जाया गया। यह तस्वीर बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। 


बताया जाता है कि बिहार पुलिस के दारोगा मदन मोहन चौधरी मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे नल से पानी लेकर वापस लौट रहे थे इसी क्रम में फिसल वे गिर गए और पैर तीन जगह फैक्चर हो गया। मदन मोहन चौधरी दर्द से कराहने लगे। उन्होंने इसकी सूचना अपने साथियों को दी। 


जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने सबसे पहले एंबुलेंस के लिए फोन लगाया लेकिन एक घंटे बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। तब साथियों ने ठेले पर लिटाकर उन्हें अस्पताल ले गये। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। ठेले पर मरीज को अस्पताल ले जाते किसी ने मोबाइल से फोटो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मुजफ्फरपुर की यह तस्वीर अब बिहार सरकार के दावों की पोल खोल रही है।