LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, बेगूसराय में अवैध कारोबारी पर FIR दर्ज बिहार के इस जंक्शन का काम हुआ पूरा, जल्द मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, जानिए कबतक होगी शुरू? राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती
05-Sep-2023 11:27 AM
By First Bihar
SEOHAR: बिहार में शराबबंदी कानून का हाल बेहाल हो चुका है। सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंच रही है और शराब के शौकीन लोगों के पास आसानी से पहुंच रही है। शराबबंदी कानून का माखौल उड़ाने में आम लोग ही नहीं बल्कि खास लोग भी पीछे नहीं हैं। ताजा मामला शिवहर से सामने आया है, जहां उत्पाद पुलिस ने शराब के नशे में धुत मुखिया पति को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम ने एक मुखिया पति को शराब के नशे की हालत गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग की टीम पिपराही प्रखंड के बागमती नदी पुल पर जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान अम्बा दक्षणी के मुखिया पति राजीव कुमार यादव उत्पाद विभाग के टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
पकड़े जाने के बाद मुखिया पति उत्पाद पुलिस को अपना रौब दिखाने लगा और जवानों के साथ बतमीजी करने लगा जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग की टीम ने मुखिया पति की स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है।. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर ने बताया की शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए मुखिया पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।