ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / बिहार में ‘बेचारी’ बीजेपी: केंद्र सरकार के खिलाफ कल छात्रों की बंदी का...

बिहार में ‘बेचारी’ बीजेपी: केंद्र सरकार के खिलाफ कल छात्रों की बंदी का दो सहयोगी पार्टियों ने किया समर्थन, लाचार भाजपा खामोश

27-Jan-2022 08:19 PM

PATNA: बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद बीजेपी अपने हर सहयोगी पार्टी से जलील हो रही है. जेडीयू के नेता तो बीजेपी के खिलाफ जहर उगल ही रहे थे, अब दो छोटी पार्टियों ने भी खुला विरोध शुरू कर दिया है. केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ शुक्रवार को छात्रों ने बिहार बंद का आह्वान किया है. राजद-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने उसका समर्थन किया है, अब बीजेपी के साथ बिहार सरकार में शामिल दो पार्टियों ने भी छात्रों के बंद का खुला समर्थन कर दिया है।

मुकेश सहनी की पार्टी ने खुल कर कोसा

मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने शुक्रवार को छात्रों के बंद का खुला समर्थन करने का एलान किया है. वीआईपी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि छात्रों की मांगे पूरी तरह से बाजिव है. वीआईपी प्रवक्ता ने कहा कि छात्रों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. ऐसे में वीआईपी पार्टी छात्रों के साथ पूरी तरह से खड़ी है. ग्रुप डी की नौकरी के लिए भी छात्रों के साथ इस तरह से खेल होगा तो वीआईपी पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

मांझी की पार्टी को भी मौका मिला

उधर समय समय पर बीजेपी को कोसने के आदि जीतन राम मांझी को भी छात्रों के बहाने बीजेपी पर हमले का मौका मिल गया है. जीतन राम मांझी की पार्टी हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि रेलवे की नौकरी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड किया गया है. उनकी पार्टी छात्रों के बंद का समर्थन करती है।