ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: BDO से मांगी 10 लाख की रंगदारी, चिट्ठी के साथ गोली का खोखा भेजा

09-Mar-2024 03:51 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधियों के निशाने पर आम लोगों के साथ साथ अब खास लोग भी आ गए हैं। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे सरकारी अधिकारियों से भी रंगदारी की मांग करने लगे हैं। मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बीडीओ को पत्र लिखकर 10 लाख की रंगदारी मांगी है और बीडीओ को डराने के लिए चिट्ठी के साथ गोली का खोखा भी भेजा है।


दरअसल, बदमाशों ने कटरा प्रखंड के बीडीओ शशि प्रकाश से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने बीडीओ को डाक से पत्र भेजा है। बीडीओ शशि प्रकाश ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और इसे असामाजिक तत्वों की करतूत मान रही है।


रंगदारी के पत्र में अपराधियों ने लिखा है कि, "प्रखंड विकास पदाधिकारी कटरा शशि प्रकाश, तुम जबसे कटरा में आया है, तुम्हारा कमीशन बहुत बढ़ गया है। प्रखंड का सारा भुगतान पेंडिंग है। कोई काम नहीं हो रहा है। तुम क्या चाहता है। तुम्हारा सरकार गया। तुमको 10 लाख रंगदारी देना है। वरना जान जा सकती है। समझ से काम लेना, थाना पुलिस के चक्कर में मत जाना। वरना अंजाम खुदा जाने। पैक भेज रहा हूं, समझ जाना। वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो"। चिट्ठी के नीचे लिखा है ‘तुम्हारा बाप हर्ष’। 


धमकी भरा पत्र मिलने के बाद बीजीओ और उनका परिवार दहशत में है। एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच हो रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि यह किसी ठेकेदार टाइप आदमी का काम हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।