Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
05-Oct-2023 05:39 PM
By First Bihar
AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद में एक बीडीओ रहस्यमत ढंग से लापता हो गए हैं। बीडीओ के लापता होने के बाद जिले के प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। बुधवार को सुबह 10 बजे बीडीओ ऑफिस पहुंचे, वहां थोड़ी देर रूकने के बाद अचानक निकल गए और आखिरी बार स्टेशन पर ट्रेन पर सवार होते नजर आए हैं। इसके बाद से उनका कहीं पता नही चल रहा है। पुलिस लापता बीडीओ को तलाश कर रही है।
दरअसल, ओबरा प्रखंड के बीडीओ युनुस सलीम बुधवार को सुबह 10 बजे घर से ऑफिस के लिए निकले थे। ऑफिस पहुंचने के बाद बीडीओ युनुस वहां थोड़ी देर बैठे और अचानक वहां से निकल गए। इसी बीच उनकी पतानी नसरीन ने उन्हें कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जिसके बाद बीडीओ की पत्नी को अनहोनी की आशंका सताने लगी और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। बीडीओ का मामला होने के कारण पुलिस एक्शन में आई और उनकी तलाश शुरू की गई।
पुलिस की पूछताछ में प्रखंड कार्यालय के आसपास के लोगो ने बताया कि बीडीओ युनुस सलीम ऑटो पर सवार होकर अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन की तरफ गए हैं। इस जानकारी के बाद जब पुलिस ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो बीडीओ युनुस स्टेशन के प्लेटफार्म पर टहलते दिखे। स्टेशन पर बीडीओ किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने किसी से फोन पर बात की और सासाराम-धनबाद इंटरसिटी ट्रेन पर सवार हो गए।
इसके बाद पुलिस सासाराम पहुंची और वहां के स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लेकिन बीडीओ ट्रेन से उतरते नजर नहीं आए और ना ही स्टेशन परिसर में ही वे कहीं दिखे। बीडीओ ट्रेन से कहां लापता हो गए यह पुलिस के लिए बड़ी पहेली बनी हुई है। उधर, बीडीओ को इस तरह से लापता होने के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस बीडीओ को तलाश कर रही है लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल रहा है।