ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

बिहार में बारिश के दौरान मौत बनकर गिरी बिजली: एकसाथ तीन लोगों की गई जान, तीन झुलसे; कई मवेशी भी मरे

08-Sep-2024 07:49 PM

By First Bihar

ARARIA: बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां बारिश के दौरान ठनका गिरने से एकसाथ तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गई। इस दौरान तीन अन्य लोग बुरी तरह से झुलसे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रानीगंज के ठेकपुरा गांव की है।


मृतको की पहचान ठेकपुरा गांव के वार्ड संख्या 16 निवासी 30 वर्षीय विजेंद्र राय, 28 वर्षीय सुशीला देवी और उनकी 16 साल की बेटी खूशबू कुमारी के रूप में हुई है जबकि पूनम कुमारी, मंजूला देवी और ओम कुमार राय बुरी तरह से झुलस गए हैं। सभी को रानीगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर तेज बारिश हो रही थी। इस दौरान कुछ लोग घास काट रहे थे, तभी बिजली गिरी और तीन लोगों की जान चली गई। इस हादसे में वहां मौजूद आधा दर्जन बकरियां भी मौत की शिकार हो गईं।