ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

बिहार में मौसम का यू-टर्न: बारिश के बाद पछुआ ने बढ़ाई कनकनी, जानिए.. कब मिलेगी राहत ?

बिहार में मौसम का यू-टर्न: बारिश के बाद पछुआ ने बढ़ाई कनकनी, जानिए.. कब मिलेगी राहत ?

06-Feb-2024 06:50 AM

By First Bihar

PATNA: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश का असर उत्तर भारत के मौसम पर दिख रहा है और तेज पछुआ हवाओं का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों वर्फबारी और बारिश की वजह से ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के अलग अलग इलाकों में हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से गिरावट होने की संभावना है। जिसके कारण सुबह के वक्त ठंड फिर बढ़ सकती है।


मौसम विभाग ने 6 फरवरी को बिहार, झारखंड समेत पूर्वोतत्र भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।उत्तर भारत में फिलहाल तेज पछुआ हवाएं चलेंगी और ठंड अभी जारी रहेगी। पटना सहित राज्यभर में मंगलवार से तीन दिनों तक पछुआ हवा जोर पकड़ेगा, जिसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के क्रमिक गिरावट आने का पूर्वानुमान है। जिसके कारण लोगों को एक बार फिर से ठंड का एहसास होगा।


बारिश के बाद मौसम साफ होने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है हालांकि शुक्रवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगा।सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिस कारण दिन में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। सोमवार को राजधानी सहित 24 जिलों में बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहने के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।