पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
07-Sep-2024 09:50 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला किया गया है। एक दर्जन से ज्यादा जिलों के डीएम भी बदले गये। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। 2010 बैच के आईएएस और भोजपुर के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी राज कुमार को कम्फेड, पटना में प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
वही 2010 बैच के आईएएस और शिवहर के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी पंकज कुमार को प्राथमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है। खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक नैय्यर इकबाल को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
चकबंदी के निदेशक राकेश कुमार, लखीसराय के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा को बनाया गया है। नवीन कुमार राज्य परिवहन आयुक्त, इनायत खान को सहयोग समितियों का निबंधक बनाया गया है। सुनील कुमार यादव को श्रम संसाधन विभाग के अपर सचिव बनाया गया है। योगेन्द्र सिंह माध्यमिक शिक्षा के निदेशक बने हैं। वो मध्याह्न भोजन के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। आनंद शर्मा पंचायती राज निदेशक बनाये गये हैं। हिमांशु कुमार राय पंचायती राज के निदेशक बने हैं। डॉ. जितेंद्र गुप्ता बिहार राज्य योजना पर्षद के संयुक्त सचिव बनाये गये हैं। देखिये पूरी लिस्ट...






