ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

मातम में बदली शादी की खुशियां: बारात में जमकर हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवती की मौत

07-Mar-2024 11:16 AM

By RAJKUMAR

NALANDA: पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन लोग हर्ष फायरिंग के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां बारात में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवती की मौत हो गई।


मृतका की पहचान विजय सिंह की 20 वर्षीय बेटी करीना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सरमेरा थाना क्षेत्र के धनावा डीह गांव रंजीत सिंह की बेटी की शादी थी। बारात दरवाजे पर लग गई थी और समधी मिलन का कार्यक्रम चल रहा था। करीना भी छत पर खड़ी होकर बारात देख रही थी, तभी हर्ष फायरिंग हुई और गोली छत पर खड़ी करीना को जा लगी।


युवती को गोली लगने के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।