ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार: बारात में गाड़ी लगाने के विवाद के बाद एसिड अटैक, शख्स की पीट-पीटकर हत्या; दो लोग बुरी तरह झुलसे

12-Mar-2024 12:26 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक लड़की की शादी के दौरान गाड़ी पार्क करने को लेकर भारी विवाद हो गया। इस विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के द्वारा एसिड अटैक कर दिया गया, जिसमें दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटना से गुस्साए लोगों ने एक शख्स को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना हथुआ थाना के मछागर जगदीश गांव की है।


मृतक की पहचान मछागर जगदीशपुर गांव निवासी 50 वर्षीय कप्तान साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में सोमवार की रात बारात आई थी। बारात में आई एक गाड़ी को खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान कप्तान साह के परिजनों ने बारात में आए लोगों पर एसिड से अटैक कर दिया। जिसके बाद बात बढ़ गई और गुस्साए लोगों ने कप्तान साह की पीट पीटकर हत्या कर दी।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। तेजाब से हुए हमले में शादी में आए रितेश पुरी और मनीष पुरी बुरी तरह से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रही है कि घटना को अंजाम देने में दोनों पक्षों के कई लोग शामिल थे। तनाव को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।