ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: बारात जा रही है स्कॉर्पियो पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दूल्हे के चाचा की हालत गंभीर

19-May-2023 11:27 AM

By First Bihar

PURNIA: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. राज्य के विभन्न जिलों से आए दिन गोली मारने के मामले सामने आ रहे हैं. जहां एक बार फिर पूर्णिया से मधेपुरा जा रही बारात में शामिल स्कॉर्पियो पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी में ड्राइवर की मौत हो गई और दूल्हे के फुफेरे चाचा को कनपटी में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. 


बताया जा रहा है कि बारात पूर्णिया के बीकोठी के मलडीहा से मधेपुरा के बिहारीगंज के मन्जोरा जा रही थी. मृत ड्राइवर जयनंदन मंडल (35) पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र के कवैया गांव के केशव मंडल का बेटे था. वहीं घायल सुनील मालाकार पूर्णिया के बड़हरा थाना क्षेत्र के लतराहा पंचायत के वार्ड-दो हल्दीबाड़ी गांव निवासी स्व किरानी मालाकार का बेटा है.


घायल चाचा के बड़े भाई अनिल मालाकार ने बताया कि रात करीब दो बजे मलडीहा गांव से भतीजे की बरात बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जा रही थी. रास्ते में ही पकिलपार के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर गाड़ी रोककर चालक को गोली मार दी. जिससे ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गाड़ी में बैठे लोगों के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज करने लगे. जब लोगों ने इसका विरोध किया तो उनके बगल में बैठे छोटे भाई सुनील मालाकार को दाहिने कनपटी में गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसे बिहारीगंज के ही निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.