ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

बिहार में बंद होगी हवाई सेवा, CM नीतीश की पहल पर तेजस्वी ने कर दी ये मांग

बिहार में बंद होगी हवाई सेवा, CM नीतीश की पहल पर तेजस्वी ने कर दी ये मांग

22-Mar-2020 04:06 PM

PATNA: बिहार में हवाई यात्रा पर रोक लगने वाली है. सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ टेलीफोन पर बातचीत  की. सीएम नीतीश ने बिहार आने वाली सभी उड़ानों को स्थगित करने का सुझाव दिया है. यह सुझाव कोरोना वायरस के खतरे को लेकर किया है. 

विदेश यात्रा करने वालों की हो चेकअप

सीएम नीतीश कुमार की मांग पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार अगर जग गई है तो उसे फरवरी 2020 तक विदेश यात्रा कर बिहार आने वाले लोगों की खोजकर चेकअप कराए. 

6 हजार रुपए से गरीबों को

तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार से निवेदन है की वृद्ध, गरीब, दैनिक मजदूरों, निम्न आय वर्ग, BPL व APL परिवारों के लिए मुफ़्त राशन और कम से कम 6 हजार रुपए प्रति माह विशेष आर्थिक सहायता का तत्काल प्रबंध करें. पेंशनधारियों को हजार रुपए अग्रिम राशि, राशन, सरकारी कर्मचारियों को आंशिक अग्रिम वेतन की अविलंब व्यवस्था करें.

कोरोना से लड़ाई में सरकार के साथ

 तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार को व्यवसायी बन्धुओं के लिए ब्याज माफी, कर्ज़ लौटाने में रियायत और छोटे व्यापारियों के लिए भी वित्तीय प्रावधानों का एलान करना चाहिए. जनहित के हर फैसले में हम सरकार के साथ हैं. लेकिन कोरोना के विरुद्ध इस सामूहिक लड़ाई में सरकार को भी सहायता और क्षतिपूर्ति करनी चाहिए.