धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
10-Aug-2024 05:34 PM
By First Bihar
PASCHIMI CHAMPARAN: बिहार में एक तरफ जहां शराब माफिया पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं तो दूसरी तरफ बालू माफिया के हौसले भी लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।बेखौफ बालू माफिया सरकारी अधिकारियों की जान लेने की कोशिश कर रहे हैं। पश्चिमी चंपारण के मधुबनी स्थित देवीपुर में शुक्रवार को छापेमारी करने पहुंचे सीओ को बालू माफिया के लोगों ने ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश की हालांकि सीओ की जान जाते-जाते बची।
जानकारी के मुताबिक, अवैध बालू खनन की सूचना मिलने के बाद सीओ नंदलाल राम छापेमारी करने के लिए देवीपुर गांव के पास पहुंचे थे। अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का छापेमारी दल ने पीछा किया। जिसके बाद ट्रैक्टर के ड्राइवर ने सीओ की गाड़ी में ठोकर मारने की कोशिश की। जिसके बाद सीओ और अंचल गार्ड ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटनास्थल पर डायल 112 की पुलिस टीम के पहुंचते ही ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सीओ के बयान पर बालू माफिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने की बात कही है। उधर, अवैध बालू मंडी में भी शुक्रवार की सुबह जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की थी। इस दौरान दो दर्जन से अधिक बालू माफिया ने प्रशासन की टीम पर हमला बोल दिया और पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर जब्त अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए थे।