BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
28-Oct-2023 04:00 PM
By First Bihar
CHHAPRA: खबर सारण से आ रही है, जहां अवैध बालू लदे ट्रकों की जांच से गुस्साए बालू माफिया और ट्रक चालकों ने पुलिस टीम पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इस हमले के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और पुलिस टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। बालू माफिया और उसके समर्थकों ने पुलिस वैन के शीशे भी तोड़ डाले।
दरअसल, दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर मुख्य मार्ग पर स्थानीय थाने की पुलिस बालू लदे वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने 21 ट्रकों को ओवरलोड पाया और उन्हें जब्त कर लिया और 8 ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज बालू माफिया और ट्रक चालकों ने पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस टीम पर पथराव भी शुरू हो गया,जिसके बाद पुलिस टीम जान बचाकर वहां से भाग खड़ी हुई। इस दौरान बालू माफिया ने जब्त किए गए सभी ट्रकों को मुक्त करा लिया।
बता दें कि छपरा के डोरीगंज से अवतार नगर होते हुए दिघवारा तक अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से चलता है। जब भी पुलिस कोई बड़ी कार्रवाई करना चाहती है तो बालू माफिया पुलिस टीम पर हमला बोल देते हैं, जिससे पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ता है। इससे पहले भी अवतार नगर दिघवारा रोड में कई बार पुलिस टीम पर हमले हो चुके हैं।