ब्रेकिंग न्यूज़

Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई

बिहार में बालू माफिया का आतंक जारी, फिर एक युवक को बालू लदे ट्रक से कुचला

17-Nov-2023 04:35 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: बिहार में इन दिनों बालू माफिया का कहर जारी है। बालू लदे ट्रक से लगातार हादसे हो रहे हैं। बीते मंगलवार को ही अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने पुलिस की टीम को रौंद दिया था। इस घटना में एक दारोगा प्रभात रंजन की मौत हो गई थी वही राजेश कुमार नामक पुलिस कर्मी घायल हो गये थे। वही आज एक बार फिर बालू लदे ट्रक ने एक युवक को रौंद डाला है। जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गयी।


 बता दें कि एक हफ्ते के भीतर बालू माीफिया ने दारोगा समेत 3 लोगों की जान अभी तक ले ली है। बालू माफिया एक के बाद एक इस तरह की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के साथ-साथ आमलोगों को भी ये शिकार बना रहे हैं और पुलिस को खुली चुनौती देने का काम कर रहे हैं। घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कोहबरवा झाझा मुख्य मार्ग के जिनहरा बाजार का है जहां बालू लदे ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और वह अनियंत्रित होकर एक युवक को रौंदते हुए निकल गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।


 जिसकी पहचान जिनहरा तुरी निवासी अरविंद तुरी के छोटे पुत्र सचिन तुरी के रूप में की गयी है। घटना से गुस्साएं लोगों ने जिनहरा बाजार के पास मुख्य सड़क को घंटो जाम दिया और हंगामा मचाने लगे। बालू माफिया की करतूत से गुस्साएं लोगों का कहना था कि इस तरह की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही है। बालू माफिया का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि ये लोग पुलिस और दारोगा को भी नहीं छोड़ रहे हैं। 


ट्रक और ट्रैक्टर से कुचलकर अफी तक दारोगा समेत 3 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। गुस्साएं लोग बालू माफिया पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। लोगों के हंगामा-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बालू माफिया पर कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ यातायात को बहाल किया जा सका। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई शुरू की है।