ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार में वहशी दरिंदों की करतूत: 6 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, घटनास्थल पर ही मौत

03-Sep-2024 03:22 PM

By First Bihar

GAYA: दिल को दहला देने वाली घटना बिहार के गया जिले में सामने आई है। जहां वहशी दरिंदों ने 6 साल की मासूम बच्ची को भी नहीं बख्शा। घर में सोई बच्ची को उठाकर जबरन नदी किनारे ले गये और बारी-बारी से गैंगरेप किया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गयी।


जब परिजनों ने घर में बच्ची को नहीं देखा तब खोजबीन शुरू कर दी। बच्ची की लाश नदी के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजनों ने बच्ची की पहचान की। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बहशी दरिदों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि जब वो बच्ची को खोजते-खोजते नदी के बाद आए तो देखा कि संदीप और उसका साथी दोनों वही मौजूद था। हमलोगों को देखकर भागने लगा। तभी ग्रामीणों ने खदेड़कर दोनों को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले किया।


मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र स्थित ऊंचीयामाँ गांव का है। जहां अपने घर में बच्ची बेड पर सोई हुई थी। तभी रात के दस बजे घर में घुसकर बच्ची को उठाकर दो युवक नदी के किनारे ले गया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया जिससे बच्ची को घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।