ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: गर्लफ्रेंड ने तोड़ा दिल, तो बिहार के लड़के ने IAS बनकर लिया इंतकाम, जाने... सफलता की कहानी ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका

बहसी दरिंदों की गंदी करतूत: बिहार में 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप

बहसी दरिंदों की गंदी करतूत: बिहार में 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप

18-Sep-2024 03:25 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि अब 80 साल की बुजुर्ग महिला को भी नहीं छोड़ रहे हैं। बेगूसराय में दो बहसी दरिंदों ने अपनी दादी की उम्र की बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की और गंदा काम किया। ऐसा करने से पहले दोनों ने एक बार भी नहीं सोचा कि वो क्या कर रहा है? घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


बेगूसराय में 80 साल की वृद्ध महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पीड़िता को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां 80 साल की बुजुर्ग महिला का इलाज चल रहा है। इस दौरान पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


घटना के संबंध में बेगूसराय एसपी कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया गया कि 18 सितंबर की सुबह में पुलिस को जानकारी मिली कि एक 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट किया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। पीड़िता के परिजन ने बताया कि 80 साल की बुजुर्ग महिला झोपड़ी में अकेले रहती थी।


विश्वकर्मा पूजा की रात में दो अज्ञात बदमाशों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता दर्द से कराह रही थी जिसे देखकर पहले तो लगा कि कही उसे गिदड़ तो काट नहीं लिया है। लेकिन शरीर पर गिदड़ के काटने का निशान नहीं मिला बल्कि मारपीट किये जाने का निशान था।


पीड़िता ने बताया कि रात में दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गंदा काम किया। पीड़िता का कोई औलाद नहीं है वह अपने मायके में भतीजे के घर में रहती थी। पीड़िता का भतीजा परिवार लेकर बाहर रहता है। करीब पांच साल से पीड़िता अकेले उस झोपड़ी में रहती थी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।