Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
10-Jan-2022 03:33 PM
BIKRAMGANJ : खबर बिक्रमगंज से आ रही है जहां पुलिस ने रविवार को राहुल कुमार उर्फ बंटी हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस के अनुसार यह मामला ल्पोवे अफेयर का है. अपराधी हिमांशु नाम के युवक को मारने आए थे लेकिन बीच में आए राहुल की हत्या हो गई. और हिमांशु गंभीर रूप से जख्मी हुआ था लेकिन बच गया. इसी मामले में पुलिस रविवार को नामजद आरोपित नीतीश को कैमूर जिला के मोहनिया और रॉकी को दुर्गावती थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. इस मामले को पर्दाफाश करने में पुलिस मोबाइल सर्विलांस का सहारा लिया गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हत्या का पूरा मामला एक लड़की और हिमांशु के प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. हिमांशु राहुल के साथ रहता था और उससे उसकी दोस्ती थी. राहुल की दोस्ती नीतीश और रॉकी से थी. इसलिए प्रिंस ने हिमांशु की हत्या के लिए नीतीश और रॉकी को चार लाख की सुपारी दी और दो कट्टा मंगाया.
जानकारी के अनुसार प्रिंस की बहन से हिमांशु का अफेयर चल रहा था. इससे प्रिंस काफी गुस्सा था. वारदात का अंजाम देने के लिए नीतीश और रॉकी राहुल के घर गुरुवार की रात आए थे. वहीं रात में करीब एक बजे नीतीश और राकी ने पहले हिमांशु पर गोली चलाई लेकिन उसे बचाने के लिए राहुल सामने आ गया. राहुल के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई. वहीं हिमांशु को गोली मारने के साथ उसपर चाकू से भी हमला किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक अस्कामिनी मंदिर परिसर में छोड़ भाग गए. जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर अपने कब्जे में कर लिया. फिर पुलिस ने पहले प्रिंस को पकड़ा और उसके पास से दो देसी कट्टा भी बरामद किया. फिर पुलिस ने उसी की निशानदेही पर नीतीश को कैमूर जिला के मोहनिया और रॉकी को दुर्गावती थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. इसके पूर्व शनिवार की रात प्रिंस की गिरफ्तारी डालमियानगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा गांव से की गई थी. उसके पास से दो कट्टा और बाइक भी जब्त हुई थी.
इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि रॉकी और नीतीश को नामजद किए जाने के बाद पुलिस दोनों का मोबाइल नंबर पता कर उसे सर्विलांस पर रखी. उनके कॉल डिटेल्स निकाल प्रिंस और राकी तथा नीतीश के बीच हुई बातचीत के बारे में पता लगाया. जिसमें प्रिंस ने हिमांशु की हत्या के दोनों को चार लाख रुपये देने की बात कही है. दोनों का मोबाइल लाकेशन मोहनिया और दुर्गावती में होने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इसके पहले प्रिंस का मोबाइल लोकेशन डालमियानगर के प्रयागबिगहा में होने की जानकारी मिलते ही छापेमारी कर एक दिन पूर्व उसे गिरफ्तार किया गया था.