Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
09-Jan-2024 10:54 AM
By SONU KUMAR
NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां बदमाशों ने बाजार से घर लौट रहे शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोसमा गांव के पास की है।
शख्स की पहचान मोसमा गांव निवासी किशुन चौधरी के 45 वर्षीय बेटे राजेंद्र पासी उर्फ मुन्ना चौधरी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मुन्ना चौधरी सोमवार की देर रात वारिसलीगंज बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और घायल को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे विम्स पावापुरी रेफर कर दिया। गोली मुन्ना चौधरी के सीने में बाएं तरफ लगी है।
डॉक्टर ने गोली शरीर में फंसे होने की बात कही है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घायल मुन्ना चौधरी ने दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।