ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, लूटपाट के दौरान ड्राइवर को मारी बैक टू बैक तीन गोलियां

24-Apr-2023 03:17 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाशों के लिए किसी को भी गोली मार देना आम बात हो गई है। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एक पिकअप वैन के ड्राइवर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के सहुरिया पुल के पास की है।


दरअसल, रविवार की देर रात बनमा-सुगमा पथ के सहुरिया पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट के दौरान पिकअप वैन के ड्राइवर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आनन-फानन में घायल ड्राइवर को इलाज के लिए सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल घायल ड्राइवर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बदमाशों ने उसे तीन गोलियां मारी हैं।


जख्मी पिकअप ड्राइवर की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लगमा गांव निवासी मंटू साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंटू साह अपने भाई के साथ पिकअप लेकर खगड़िया के कंजरी गांव कुछ सामान लाने जा रहा था। जैसे ही सहुरिया पुल के पास पहुंचा तो बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप को रोक दिया और लूटपाट करने लगे। मंटू ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके ऊपर गोली चला दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।