1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
15-Nov-2023 12:11 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली की निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां मंगलवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर बाप-बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
दरअसल, जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर फाड़ी में देर रात तक मां काली की प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था। पूरा पुलिस महकमा प्रतिमा विसर्जन में लगा हुआ था। जिसका फायदा उठाते हुए 4 से 5 की संख्या में बदमाश फरीदपुर निवासी राजेंद्र पंडित के घर में घुस गए और 55 वर्षीय राजेंद्र पंडित और उसके 25 वर्षीय बेटे अजीत कुमार को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। पिता-पुत्र को गोली लगने से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घायल राजेंद्र पंडित ने बताया कि उसके भतीजा का किसी बाबा नाम के असामाजिक तत्व का झगड़ा हुआ था। बाबा नाम का व्यक्ति के साथ चार-पांच अज्ञात अपराधी देर रात घर में घुस गए और दोनों को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।