ब्रेकिंग न्यूज़

गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह

बिहार में बेखौफ हुआ बदमाश! हथियार दिखाकर गैस एजेंसी के स्टाफ से लूट लिए इतने लाख

13-Nov-2023 03:16 PM

By First Bihar

CHHAPRA: सारण के तरैया थाना अंतर्गत तरैया-अमनौर मुख्य मार्ग पर हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी के कर्मी से 5 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। कर्मी दूसरे एजेंसी के दूसरे ब्रांच से कलेक्शन का पैसा लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।


बताया जा रहा है कि मढौरा स्थित इंडियन गैस एजेंसी की शाखा तरैया के नारायणपुर एवं अन्य क्षेत्रों में है। मढौरा इंडियन गैस एजेंसी का कर्मी सोमवार को अन्य शाखा से पैसा कलेक्शन कर जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने तरैया-अमनौर मुख्य मार्ग पर ओवरटेक कर रोकने के बाद हथियार के बल पर 5 लाख रुपए लूटकर आसानी से फरार हो गये


पीड़ित गैस एजेंसी कर्मी द्वारा एजेंसी मालिक एवं तरैया थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। तरैया थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस सूचना के बाद फिलहाल केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।