Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
05-Nov-2023 11:20 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हर दिन किसी न किसी शख्स को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां मामल विवाद के नाद नशे में धुत अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सहायक थाना मंझौल ओपी के सिउरी गांव की है।
अपराधियों की गोली से घायलों की पहचान सिउरी के वार्ड संख्या पांच निवासी मो. तैयब के 10 साल के बेटे महमूद और मो. अब्दुल रशीद के 19 वर्षीय बेटे मो. चांद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिवरी गांव में कठरे की दुकान में तोडफ़ोड़ और नवनिर्मित पिलर को हिलाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। शनिवार को दिन में गोली चलाई गई थी, जिसमें 10 साल के मासूम को गोली लगी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पूरे दिन तलाश करत रही है लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया और देर शाम को केस दर्ज कराने वाले मो. चांद को आरोपी ने गोली मार दी। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।