ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / बिहार में बदमाशों ने निशाने पर BJP नेता! पटना में हत्या के बाद...

बिहार में बदमाशों ने निशाने पर BJP नेता! पटना में हत्या के बाद भागलपुर में बम से हमला, छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू से गोद डाला

10-Sep-2024 09:17 AM

By First Bihar

BHAGALPUR: बिहार में बीजेपी नेता अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं। राजधानी पटना में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बदमाशों ने भागलपुर में एक भाजपा नेता पर बम से हमला किया है। इतना ही नहीं बदमाशों ने बीजेपी नेता पर चाकू से जानलेना हमला किया है। गंभीर रूप से घायल बीजेपी नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, भागलपुर में एक बार फिर अपराधियों ने तांडव मचाया है। अपराधियों ने बबरगंज थाना क्षेत्र में पार्षद पति सह भाजपा नेता को निशाना बना लिया। BJP नेता सह जिला प्रवक्ता शशि मोदी पर अपराधियों ने बम से हमला कर दिया। इसके बाद जैसे ही वह जमीन पर गिरे तो अपराधियों ने गले और सिर समेत शरीर के कई हिस्से में धारदार हथियार से हमला कर दिया।


इस दौरान बदमाशों ने बीजेपी नेता के साथी गोलू तिवारी पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पार्षद पति और उनके साथी को आनन फानन में जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात के करीब 12 बजे नशे में धुत कई युवक कुतुबगंज स्थित गणेश पूजा पंडाल पहुंचे थे और वहां लड़कियों और महिलाओं पर फब्तियां कसने लगे। साथ ही एक युवक ने फ़ोन भी छीन लिया।


मौके पर मौजूद पार्षद पति ने यह देखा तो उन्होंने नशेड़ियों को रोकने की कोशिश की लेकिन विवाद हो गया और अपराधियों ने शशि मोदी पर बम और धारदार हथियार से हमला कर दिया। अपराधी यहीं नहीं रुके उन्होंने शशि मोदी के पिता के घर पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत है। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल है कि आखिर डायल 112 टीम,  रात्रि गश्ती टीम कहां थी?