Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
31-Dec-2023 06:27 PM
By First Bihar
MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां साल के अंतिम दिन बेखौफ बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया है। बाइक सवार बदमाशों ने शहर में घूम-घूमकर आधे दर्जन स्थानों पर फायरिंग की और आराम से चलते बने। गोलियों की आवाज सुनकर लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। राहगीर, दुकानदार और स्थानीय लोग दहशत में आ गये। गोलीबारी की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने 6 खोखा और 1 पिलेट जब्त किया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए स्कूटी और अपाची सवार पांच अपराधी शहर में निकले। आगे-आगे चल रहे स्कूटी पर सवार तीन अपराधियों ने पहले कस्तूरबा वाटर वर्क्स के पास फायरिंग की, जिसमें पान दुकान का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके बाद लेमन ट्री होटल के नीचे स्थित बेकरी के पास अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया और अंबे चौक, दिलावरपुर, शादीपुर एटीएम के पास, बड़ी दुर्गा स्थान मुख्य गेट, मंदिर के पीछे वाले मुहल्ले में फायरिंग की और निकल गए। एक के बाद एक शहर के कई इलाकों में फायरिंग से हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें स्कूटी पर सवार तीन अपराधियों को फायरिंग करते देखा जा सकता है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने शहर में घूम घूमकर फायरिंग की। पूरे मामले पर कोतवाली थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि दो गुटों में विवाद के कारण एक पक्ष के लोगों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से शहर के कुछ स्थानों पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कुछ स्थानों से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया गया है। फायरिंग करने वाले अपराधियों की शिनाख्त हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।