ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में बेखौफ बदमाश मचा रहे तांडव, पिस्टल दिखाकर सीएसपी संचालक से लूट लिए लाखों रुपए

02-Mar-2023 06:50 PM

By First Bihar

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक सीएसपी संचालक से 4 लाख 25 हजार रुपए लूट लिए और पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना जामो बाजार थाना क्षेत्र के इमली मोड़ के पास की है।


बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक आकाश कुमार और कुंदन कुमार रुपयो से भरा बैग लेकर सीएसपी सेंटर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में सवा चार लाख रुपए थे। जब सीएसपी संचालक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए।


उधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और लूटकांड में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर आसपास के लोगों से जानकारी ले रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े अपराधी लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है।