ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

बिहार में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, बैंककर्मी से हथियार के बल पर 13.90 लाख लूट ले गए बदमाश

24-Nov-2023 07:02 PM

By First Bihar

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने एसडीएफसी बैंक के कर्मी से हथियार के बल पर करीब 14 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना अरार ओपी क्षेत्र स्थित अरार घाट पुल के पास एनएच 106 की है।


बताया जा रहा है कि बिहारीगंज स्थित HDFC सेवा केंद्र में कार्यरत कैशियर आलोक कुमार शुक्रवार की दोपहर किराए की ऑल्टो कार से मधेपुरा बैंक से 13.90 लाख रुपए लेकर बिहारीगंज शाखा जा रहे रहे थे। इसी दौरान एनएच 106 पर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने कार को रोक लिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने बैंककर्मी के साथ मारपीट भी की और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। वहीं घायल बैंककर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस बड़ी वारदात को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।