बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
06-Feb-2021 12:17 PM
PATNA : पटना के हाई प्रोफाइल रुपेश मर्डर केस के बाद बिहार की सियासत गरमाई हुई है. हालांकि पटना पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है लेकिन फिर भी पुलिस के दावे को ना तो परिवार मानने को तैयार है और ना ही नीतीश कुमार के विरोधी. आज लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान पटना एयरपोर्ट पहुंचे और पहुंचते के साथ ही उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा. चिराग ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार के सामने रूपेश हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग रखी. इतना ही नहीं उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से बिहार में लगातार हत्याएं हो रहीं हैं, अगर उस हिसाब से देखा जाए तो हर बिहारी को अपना जीवन बीमा जरूर करवा लेना चाहिए. क्योंकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अब किसकी हत्या हो जाए.
चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार ने चुनाव के समय यह वादा किया था कि अगर किसी भी दलित परिवार में किसी की हत्या होती है तो उसे नौकरी दी जाएगी. इसको लेकर अब चिराग पासवान ने कहा कि मैंने उस समय भी इस फैसले को लेकर ऐतराज जताया था और मैंने कहा था कि अगर यह फैसला होता है तो कहीं ना कहीं क्राइम बढ़ेगा और हालात इस वक्त ऐसे हैं कि प्रतिदिन किसी न किसी की हत्या हो रही है. इसके साथ ही चिराग ने कहा कि अगर आप हत्या नहीं रोक सकते तो कम से कम उन लोगों को रोजगार ही दें, जिन लोगों से अपने वादा किया था अगर आप अपने वादों को जुमला साबित नहीं होना दे चाहते तो.
आपको बता दें कि इसके पहले भी चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश को पत्र लिखकर रुपेश हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच की गुहार लगाई थी. चिराग ने लिखा था कि हत्याकांड की जांच पटना पुलिस ने की और अब इसे रोडवेज का मामला बताकर केस बंद किया जा रहा है. बिहार पुलिस की जांच से परिवार के सदस्य संतुष्ट नहीं है. रुपेश के बड़े भाई वर्षों से जेडीयू के नेता रहे हैं. परिवार के सभी सदस्य आपसे न्याय की उम्मीद करते हुए स्वर्गीय रूपेश सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच कराना चाहते हैं. एलजेपी अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को याद दिलाया है कि उस वक्त मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया था कि सीबीआई जांच की सिफारिश करना तभी संभव है, जब परिवार का कोई सदस्य इसका आग्रह करें. व्यक्तिगत तौर पर मुझसे संपर्क करके, मीडिया के माध्यम से और सरकारी अधिकारियों से निवेदन कर परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है. स्वर्गीय रूपेश सिंह के परिवार को लगता है कि मामले को गलत दिशा देकर किसी बड़े व्यक्ति को बचाने की कोशिश की जा रही है. इसलिए सरकार अविलंब इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करें.