बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
22-Jul-2024 12:33 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पूरी लालू फैमिली डबल इंजन सरकार पर हमलावर हो गई है। एक तरफ जहां लालू प्रसाद ने दिल्ली रवाना होने से पहले बढ़ते अपराध के लिए सरकार को घेरा तो दूसरा तरफ विधान परिषद में राबड़ी देवी ने सरकार पर तंज किया तो अब लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर दी है।
दरअसल, बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है। पांच दिनों तक चलने वाले सत्र के दौरान विपक्ष बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। आज सत्र की शुरुआत होते ही बढ़ते अपराध को लेकर लालू फैमिली सरकार पर हमलावर हो गई। लालू प्रसाद ने अपराध को लेकर पटना एयरपोर्ट पर सरकार को घेरने की कोशिश की तो विधान परिषद में राबड़ी देवी ने हमला बोला।
लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा तब उन्होंने तो मुख्यमंत्री से इस्तीफा ही मांग दिया। विधानसभा पहुंचे तेजप्रताप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पिछले दिनों पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की किस तरह से हत्या कर दी गई और अपराधी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं। राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है।
वहीं सत्ताधारी दल के लोगों द्वारा बिहार में अपराध के लिए आरजेडी को जिम्मेवार बताने पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे लोग हमलोगों पर क्यों सवाल खड़ा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद बताएं न कि क्यों जाकर किसी का पैर छूते हैं। उनके बिहार नहीं संभल रहा है इसलिए वह पैर छूने जाते हैं। उन्होंने कहा कि अपराध ने पूरे बिहार को खत्म कर दिया है।