बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
20-Jul-2024 07:15 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले कुछ दिनों में हुईं अपराध की घटनाओं के बाद इंडी गठबंधन ने सड़क पर उतरने का फैसला लिया है। गठबंधन के सभी घटक दल आज राजधानी पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों पर प्रतिरोध मार्च कर एनडीए सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले कुछ दिनों से अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार पर हमलावर बने हुए थे। तेजस्वी सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे। हर दिन तेजस्वी यादव क्राइम बुलेटिन जारी कर सरकार से सवाल पूछ रहे थे। इसी बीच वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता की हत्या ने विपक्ष को बैठे-बिठाए एक बड़ा मुद्दा दे दिया। विपक्ष मुकेश सहनी के पिता की हत्या को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।
लगातार हो रही हत्या की वारदातों के बाद इंडी गठबंधन सड़क पर उतरने का फैसला लिया है। पटना समेत राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर आरजेडी और कांग्रेस समेत गठबंधन के सभी दल सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। पटना में वीरचंद पटेल पथ स्थित आरजेडी दफ्तर से सुबह 10 बजे विरोध मार्च निकलेगा, जो डाकबंगला चौराहा होते हुए समाहरणालय तक जाएगे। मार्च में गठबंधन के सभी दलों के नेता शामिल होंगे।
बता दें कि दरभंगा में घऱ में घुसकर बदमाशों ने मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की धारदार हथियार से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है और उसके साथ ही पुलिस ने कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य में बढ़ते अपराध की समीक्षा करने के लिए सीएम आवास में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक की थी और जरूरी निर्देश दिए थे।