बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
17-Jul-2024 05:48 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। 15 जुलाई की देर रात दरभंगा में अपराधियों ने बिहार के पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता 70 वर्षीय जीतन सहनी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना बिहार की सियासत तेज हो गयी है। विपक्ष लगातार बिहार की डबल इंजन की सरकार पर हमलावर है।
बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ आज पटना के राजद कार्यालय में इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई गयी थी। जिसमें इंडिया गठबंधन के तमाम दल के नेता शामिल हुए। बैठक में यह फैसला लिया गया कि बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ 20 जुलाई को I.N.D.I.A गठबंधन प्रतिरोध मार्च निकालेगी। इस मसले को लेकर इंडिया गठबंधन के विधायक विधानसभा में भी सवाल उठाएंगे और इस पर रोक लगाने की मांग करेंगे।
INDIA गठबंधन की बैठक में बिहार में हो हिंसा की घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। बताया गया कि पूरे बिहार में भय और आतंक का माहौल है। सुशासन का नारा पूरी तरह से तार-तार हो गया है। एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता जब सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा? इसलिए आगामी 20 जुलाई को पूरे राज्य में जिला मुख्यालय पर बढ़ती हिंसा के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकालने का फैसला लिया है। इसके साथ ही विधानसभा सत्र के दौरान भी इंडिया गठबंधन के विधायक इस मसले को उठाएंगे और इस पर रोक लगाने की मांग करेंगे।
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि 2005 के बाद नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद करके रख दिया है। मुकेश सहनी के 70 वर्षीय पिता की हत्या कर दी गयी। यह बहुत दुखद घटना है। जब किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता की हत्या कर दी जाती है तो आम लोगों को क्या होगा?
जगदानंद सिंह ने कहा कि दुनियां का सबसे भूखा राष्ट्र का नाम भारत और भारत के भीतर सबसे भूखे राज्य का नाम बिहार है। उन्होंने पीएम मोदी और नीतीश कुमार से पूछा कि क्या यही है देश और राज्य का विकास। गलत बात करते-करते अपने निकम्मापन को छिपाने का जरीया बना लिये हैं। हमारी बच्चियां अनाथालय में भी सुरक्षित नहीं है। हमलोग बहुत दुखी मन से यहां बैठे है। बिहार का जन जन असुरक्षित है। सरकार अपने निकम्मेपन को छिपाने में लगी है। नीतीश कुमार किस लालच में गृह मंत्री बने हुए है वो मंत्रियों को स्वतंत्र नहीं रखते हैं उनके राजस्व मंत्री खुद कह चुके हैं कि बिहार में करप्शन चरम सीमा पर है।
बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ 20 जुलाई को जिला मुख्यालय में I.N.D.I.A गठबंधन का प्रतिरोध मार्च, डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन, विधानसभा सत्र के दौरान सरकार से मांगा जाएगा जवाब@RJDforIndia @sonofmallah @INCBihar @CPIBihar pic.twitter.com/US8f3t8Iqv
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) July 17, 2024