ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / फजीहत के बाद एक्शन में आए नीतीश: मुख्यमंत्री ने आज बुलाई हाई लेबल...

फजीहत के बाद एक्शन में आए नीतीश: मुख्यमंत्री ने आज बुलाई हाई लेबल क्राइम मीटिंग; अनकंट्रोल अपराध पर लगेगा लगाम?

19-Jul-2024 06:40 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की हो रही किरकीरी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं और उन्होंने आज यानी 19 जुलाई को हाई लेबल मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में तमाम आलाधिकारी शामिल होंगे। बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश जारी करेंगे।


दरअसल, बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हर दिन सोशल मीडिया के जरिए अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्ष के हमलों का सरकार के पास कोई जवाब नहीं है और वह रटा-रटाया वही जवाब दे रही है कि कार्रवाई हो रही है।


हालांकि जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से अपराध की घटनाएं हो रही हैं उससे सरकार के खोखले दावों की हकीकत सामने आ गई है। लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहे हैं। प्रदेश में हर दिन हो रही हत्या, लूट, रेप और डकैती जैसे संगीन वारदातों ने विधि व्यवस्था की कलई खोल दी है।


विपक्ष के हमलों और राज्य की जनता के सामने सरकार की हो रही फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्राइम की समीक्षा करने के लिए आज हाई लेबल मीटिंग बुलाई है। आज शाम 4 बजे पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाईलेवल मीटिंग करेंगे। 


इस हाई लेबल मीटिंग में DGP, ADG HQ, ADG लॉ एंड ऑर्डर, ADG CID, सभी IG-DIG, प्रमंडलीय आयुक्त, सभी DM और SP शामिल होंगे।बैठक में राज्य में हाल के दिनों में हुई अपराध की घटनाओं की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कर सकते हैं।


इससे पहले गुरुवार की देर रात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपराधियों को दौड़ाने का दावा करने वाले बिहार के डीजीपी आर एस भट्टी को सीएम आवास पर तलब किया था। मुख्यमंत्री के बुलावे पर डीजीपी सीएम आवास पहुंचे थे और नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच लॉ एन्ड ऑर्डर को लेकर बातचीत हुई थी।