ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / बिहार में बढ़ रहे अपराध पर बोले गोपाल मंडल, BJP करा रही क्राइम

बिहार में बढ़ रहे अपराध पर बोले गोपाल मंडल, BJP करा रही क्राइम

21-Sep-2022 09:47 AM

NAUGACHIYA: विवादों में घिरे रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का एक और विवादित बयान सामने आया है। भागलपुर में सिल्क कारोबारी की हत्या के लिए उन्होंने अब बीजेपी को ज़िम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने कहा है कि हत्या जैसी घटना होती रहेगी। इसे कोई नहीं रोक पायेगा। हत्या करने वाला दूसरे दिमाग का आदमी होता है। 




गोपाल मंडल ने कहा कि बेगूसराय से गोली चलाते हुए अपराधी मोकामा तक चला गया। इस मानसिकता को कोई नहीं बदल सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना के पीछे बीजेपी का ही हाथ है। बीजेपी वाले ही ऐसी घटना करा रहे हैं। बेगूसराय में जिस अपराधी की गिरफ्तारी हुई वह भी बीजेपी का ही आदमी है।




वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार पर इसका कोई असर नहीं होने वाला है। वे पूरा हिंदुस्तान का भी दौरा कर लेंगे तो कुछ नहीं होगा। फिलहाल देश में बीजेपी भगाओ अभियान चल रहा है। जब उनसे सीएम नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे कहीं से चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री हर जगह जाकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि विपक्षी पार्टियों को एकजुट किया जा सके। इतना ही नहीं, गोपाल मंडल ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को केवल 5-6 सीट आयेगा, जबकि पूरी बढ़त नीतीश और तेजस्वी को रहेगी।