बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Jun-2024 03:09 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के मौसम में बदलाव के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने एक बार फिर स्कूलों का टाइम टेबल बदल दिया है। शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, आगामी 10 जून से 30 जून तक सभी सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 से 10:50 बजे बजे तक किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर पूरा शेड्यूल जारी किया है।
बिहार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, शिक्षकों को सुबह 6:20 बजे स्कूल पहुंचना होगा और साढ़े 6 बजे स्कूलों को खोलना होगा। साढ़े 6 बजे से 6:45 बजे तक प्रार्थना होगी। 6:45 बजे से 7:20 बजे तक पहली कक्षा, 7:20 से 7:55 तक दूसरी कक्षा, 7:55 से 8:30 तक तीसरी कक्षा, 08:30 से 09:05 तक चौथी कक्षा, 9:05 से 09:40 तक पांचवीं कक्षा, 9:40 से 10:15 बजे तक छठी कक्षा और सुबह 10:15 से 10:50 तक सातवीं कक्षा संचालित की जाएगी।
वहीं सुबह 10:50 से 11:30 बजे तक वर्ग तीन से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए मिशन दक्ष के तहत कक्षाएं संचालित होंगी। कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों के लिए नियमित कक्षा का संचालन होगा। जिन छात्र-छात्राओं को मिशन दक्ष की जरुरत नहीं उनके लिए खेलकूद, पेंटिंग और अन्य सृजनात्मक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, सुबह 11:30 बजे से 12:10 तक 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षा का संचालन किया जाएगा। इस दौरान कक्षा एक से आठवीं के बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा।