TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
15-Dec-2023 12:48 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले में तेज रफ़्तार का क़हर देखने को मिला है। यहां तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फ़ीट गड्ढे में जा गिरा। जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना चंडी थाना क्षेत्र के सरमेरा बिहटा पथ के गौढ़ापर गांव के समीप का है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
वहीं, इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग मानपुर के ईंट भट्ठा से ट्रैक्टर पर ईंट लोड कर पहुंचाने जा रहे थे। तभी ईंट लदा ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे पुल से निचे गड्ढे में जा गिरा और ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग दब गए। जिससे दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही ग्रामीणों की नज़र पड़ी तो सभी लोग बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुका था। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।
उधर, मृतक में एक युवक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र पेढका गांव निवासी रामाधीन प्रसाद का पुत्र मुकेश कुमार जबकि एक मृतक ट्रैक्टर चालक का पुत्र बताया जाता है। हालांकि, अभी एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। फ़िलहाल घटना के संबंध में चंडी के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना अहले सुबह का बताया जाता है।