Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
31-Mar-2024 09:48 AM
By First Bihar
ARA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में चार 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी सागर मोड़ स्थित डायवर्सन के समीप मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला समेत चार मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। वहीं जिले के पिरो थाना क्षेत्रों के पिरो में भी सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। ऐसे में जिले में अहले सुबह छह की मौत और आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जूट गई है।
वहीं, अभी तक जिन मृतकों की पहचान हुई है। उनमें रोहतास जिले के रामचीज राम का पुत्र सरोज राम, बक्सर जिले के शिवकुमार राम की पत्नी रामदुलारी देवी, बक्सर जिले केहरमुन राम की पत्नी सीता सुन्दरी देवी का ना्म शामिल है।