पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
21-Oct-2023 11:29 AM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में आज एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होत टल गया। यहां एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आमने-सामने आ गईं। ट्रेन के पायलट ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत ट्रेन को ब्रेक लगा दिया, जिससे हादसा होते-होते टल गया और सैकड़ों लोगों की जान जाते जाते बच गई। घटना हिलसा रेलवे स्टेशन के पास की है।
दरअसल, शनिवार को मगध एक्सप्रेस इस्लामपुर जाने के लिए हिलसा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर खड़ी थी, तभी इस्लामपुर की ओर से एक मालगाड़ी हिलसा स्टेशन पर पहुंच गई। एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के आने के बाद दोनों गाड़ियों के पायलट के हाथ पांव फूलने लगे लेकिन तभी मालगाड़ी के पायलट ने रफ्तार कम कर दी, जिससे दोनों ट्रेनों की टक्कर होने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना के पीछे स्टेशन मास्टर की लापरवाही सामने आ रही है। रेल यात्रियों और स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर समय रहते ट्रेन के पायलट ने सूझबूझ का परिचय नहीं दिया होता तो सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी। बता दें कि अभी हाल ही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पटना रेलखंड पर बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे की शिकार हो गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे।